Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फ्लाइट कैंसिल होने से वर्ल्ड मेडिकल समिट में शामिल नहीं हो सके स्वास्थ्य मंत्री

Ranchi :  दिल्ली में अत्यधिक वायु प्रदूषण, घने कोहरे और स्मॉग के कारण रांची से दिल्ली जाने वाली कई फ्लाइटें कैंसिल हो गईं हैं. इस कारण झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, खाद आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड मेडिकल समिट में शामिल नहीं हो सके.

 

107 देशों के स्वास्थ्य मंत्री व विशेषज्ञ हो रहे शामिल 

इस वर्ल्ड मेडिकल समिट में 107 देशों से स्वास्थ्य मंत्री, डॉक्टर, विशेषज्ञ और मेडिकल एक्सपर्ट भाग ले रहे हैं. सम्मेलन में देश के प्रधानमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सहित सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों शामिल होने वाले हैं. डॉ. इरफान अंसारी भी इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में शामिल होने वाले थे, लेकिन खराब मौसम और दृश्यता में कमी के चलते उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई. 

 

मंत्री ने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताई 

डॉ. इरफान अंसारी ने दिल्ली सहित देश के बड़े महानगरों में बढ़ते प्रदूषण पर गंभीर चिंता व्यक्त की. उन्होंने पीएम मोदी से प्रदूषण नियंत्रण के लिए अत्याधुनिक हाई-टेक मशीनें और नई तकनीकें तुरंत लागू करने की मांग की. मंत्री ने कहा कि हालात इतने भयावह हो चुके हैं कि मरीजों की जान जा रही है. एयर एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच पा रही है.  मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाना मुश्किल हो गया है और आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. 

 

हर पल की देरी एक इंसान पर पड़ सकती हैं भारी

डॉ. अंसारी ने कहा कि प्रदूषण के कारण कई फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं. जबकि कुछ फ्लाइट्स देर से उड़ान भर रही है. इससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बढ़ते वायु प्रदूषण को सिर्फ पर्यावरण के लिए नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और सुविधा संकट बताया. मंत्री ने इसे प्रशासनिक विफलता करार दिया. उन्होंने कहा कि देश को अब भाषण नहीं, बल्कि हाई-टेक और प्रभावी समाधान चाहिए. केवल योजनाओं के नाम बदलने से नहीं, बल्कि नई और कारगर योजनाएं लागू करने से ही स्थिति में सुधार संभव है. उन्होंने यह भी कहा कि अब और देरी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि हर पल की देरी एक इंसान की जान पर भारी पड़ सकती है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही