Search

 
 
 

डॉक्टर कुर्रतुल्लाह फिर बने NPU के वित्त अधिकारी

डॉक्टर कुर्रतुल्लाह को फिर से नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (पलामू) का वित्त अधिकारी नियुक्त किया गया है. उन्होंने अपरिहार्य कारणों से इसपर से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद कुलपति दिनेश कुमार सिंह ने राज्यपाल की अनुमति के बिना ही अपने स्तर से विमल कुमार सिंह को वित्त अधिकारी नियुक्त कर दिया था.
 

Ranchi: डॉक्टर कुर्रतुल्लाह को फिर से नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (पलामू) का वित्त अधिकारी नियुक्त किया गया है. उन्होंने अपरिहार्य कारणों से इसपर से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद कुलपति दिनेश कुमार सिंह ने राज्यपाल की अनुमति के बिना ही अपने स्तर से विमल कुमार सिंह को वित्त अधिकारी नियुक्त कर दिया था.


पिछले दिनों विश्वविद्यालय की ओर से वित्त अधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए तीन का नाम भेजा गया था. राज्यपाल ने इन नामों पर विचार विमर्श करने के बाद डॉक्टर कुर्रतुल्लाह को वित्त अधिकारी नियुक्त करने पर सहमति दी. इसके बाद विश्वविद्यालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. वह जीएलए कॉलेज (मेदनीनगर) में अर्थशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही