Ranchi News: रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन ने विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स के सहायक प्रोफेसर डॉ. राज कुमार सिंह को इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एवं डिजिटल लर्निंग का निदेशक (प्रभारी) नियुक्त किया है.
अधिसूचना के अनुसार, झारखंड स्टेट यूनिवर्सिटीज एक्ट, 2026 की धारा 25 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कुलपति ने डॉ. राज कुमार सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी है. यह नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी और तत्काल प्रभाव से लागू होगी.
इसे भी पढ़ें -
डॉ. राज कुमार सिंह निदेशक (प्रभारी), इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एवं डिजिटल लर्निंग के दायित्व के साथ-साथ भौतिकी विभाग में अपनी नियमित शिक्षण जिम्मेदारियां भी निभाते रहेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

