Ranchi News: एस. आर. डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग के प्राचार्य डॉ. तापस घोष को डीएवी झारखंड - जोन जे का सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी (एआरओ) नियुक्त किया गया है. पदोन्नति की अधिसूचना जारी होने के बाद विद्यालय परिसर में एक औपचारिक बैठक आयोजित कर इसकी सूचना दी गई.
इसे भी पढ़ें:
विद्यालय के सुपरवाइजरी हेड तंत्रनाथ झा और विजय कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी. डॉ. घोष अब पुंदाग शाखा के प्राचार्य पद के साथ-साथ झारखंड जोन-जे के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी के रूप में प्रशासनिक व शैक्षणिक कार्यों का दायित्व संभालेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

