- विषय सूची में 22 अनुच्छेद शामिल
- 12 राज्यों के कलीसिया पढ़ सकेंगे
Ranchi News: गोस्नर एवंजेलिकल लूथरान चर्च इन छोटानागपुर एण्ड असम के महासचिव ईश्वर दत कंडुलना ने बताया कि जीईएल चर्च का संशोधित संविधान सभा का प्रारूप बनकर तैयार हो गया है. जेनरल एसंबेली के द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद यह करीब 2 हजार चर्च तक पहुंच जाएगी. इस प्रारूप को बनाने का काम 2015 से ही शुरू हुआ था, यह काम शिथिल हो गया था.

जीईएल चर्च का संशोधित संविधान
महासचिव ईश्वर दत कंडुलना ने बताया कि लाल बंगला में 2023 से प्रारूप तैयार करने में जुट गई. इसी बीच कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ा. इसके लिए 18 महीने तक कानूनी दाव में फंस गया था. कानूनी पेंच खत्म होने के बाद इस प्रारूप को तैयार करने में धार मिली. इसी बीच जीईएल चर्च में मॉडरेटर पद के लिए चुनाव हो गया. संविधान प्रारूप को तैयार करने में मुख्य रूप से ईश्वरदत कुंडलना,पादरी चंदर मिंज, प्रवीण बागे, डॉ मार्सल लुगुन, पादरी जीएस गाड़ी, पादरी निरल बागे, पादरी अमीत लकड़ा, पादरी सोषोरिता कंडुलना समेत 7 अधिकारी रेव्ह डॉ एसएस हेमरोम,सदय गोदेम तोपनो, ईश्वरदत कंडुलना, असियन हस्सा, चंदर मिंज,प्रवीण बागे और राजेश भेंगरा शामिल थे.
इसे भी पढ़ें -
इस प्रारूप को बनने के बाद कानूनी अड़चने को दूर किए जायेंगे. 600 पेजों की इस संशोधित संविधान का प्रारूप में विषय सूची में 22 अनुच्छेद लिखे गए हैं. जो हिंदी और अग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखी गई है. फिलहाल यह लोगों को पढ़ने के लिए ड्राफ्ट दिए गए हैं.
जीईएल चर्च के संविधान का प्रारूप को 12 राज्यों के कलीसिया पढ़ सकेंगे
महासचिव ईश्वर दत कंडुलना ने बताया कि जीईएल चर्च के कलिसिया में करीब 4 लाख से अधिक आबादी है. यह ड्राफ्ट पूरी तरह से तैयार हो चुकी है. लेकिन इसे स्वीकृति नहीं मिली है. करीब तीन महीने लगेंगें, क्योंकि लोगों से इसके सुझाव मांगे गए हैं. इसे जेनरल एसम्बेली स्वीकृति प्रदान के बाद लोगों तक पहुंचाए जायेंगे. यह ड्राफ्ट झारखंड, ओडिशा बंगाल, छत्तीसगढ़, असम, दिल्ली अंडमान, मुम्बई, चेन्नई, लखनऊ, हरियाणा, बेंग्लुरू समेत अन्य राज्यों के जीईएल चर्च के कलीसियाओं में भी भेजा जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

