Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गर्मी बढ़ते ही बरही में गहराने लगा पेयजल संकट

पानी के अभाव में शौचालय जाने में भी परेशानी पत्राचार के बाद भी नहीं दिया जा रहा ध्यान : प्रभारी प्रधानाध्यापक लोग जानकारी दें, हैंडपंप मरम्मत का चल रहा काम : अभियंता Barhi : गर्मी की तपिश बढ़ते ही बरही प्रखंड में पेयजल की समस्या गहराने लगी है. प्रखंड की खोड़ाहर पंचायत के कुंडवा ग्राम में आंगनबाड़ी का हैंडपंप महीनों से खराब है. सोलर टंकी भी फेल है. सेविका के अनुसार पंप बनाने के लिए मिस्त्री को कई बार सूचना दी गई, परंतु कोई बनाने नहीं आया. बच्चों के भोजन पकाने से लेकर खाना खिलाने का काम उत्क्रमित मध्य विद्यालय के हैंडपंप से किसी प्रकार किया जा रहा है. सबसे खराब हालत पंचमाधव सह बसरिया पंचायत के कारीमाटी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है. यहां होली के बाद से विद्यालय परिसर में लगाया गया हैंड पंप खराब हो गया है. इसे भी पढ़ें :लोकतंत्र">https://lagatar.in/opposition-leader-gathered-in-delhi-to-save-democracy-rahul-gandhi-said-our-fight-will-continue/">लोकतंत्र

को बचाने की कवायद में दिल्ली में जुटे विपक्षी नेता, राहुल गांधी ने कहा, हमारी लड़ाई जारी रहेगी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/pppp-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

समस्या कई सालों से बरकरार

प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रेम कुमार ने बताया कि किसी प्रकार सेविका और रसोइया ग्रामीणों से पानी लेकर मध्याह्न भोजन बनाया जा रहा है. पीने के लिए बच्चे अपने साथ बोतल में पानी लाते हैं. सबसे बड़ी समस्या शौचालय की है. पानी के अभाव में लड़कियां और शिक्षिकाओं को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रभारी ने बताया कि इस बाबत शिकायत भी की गई. परंतु इस क्षेत्र में जलस्तर काफी नीचे है, डीप बोरिंग की आवश्यकता है. यह समस्या कई वर्षों से बरकरार है. लेकिन अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है. कारीमाटी को पेयजलापूर्ति योजना का इंतजार है. विभागीय अभियंता बिमल कुमार बताया कि हैंड पंप रिपेयरिंग कार्य चल रहा है. जिस स्थान का हैंडपंप खराब है, वहां के लोग उनसे सीधे संपर्क कर लोकेशन की जानकारी दें. हैंड पंप शीघ्र बनवाया जाएगा. इसे भी पढ़ें :TSPC">https://lagatar.in/tspc-high-court-refuses-to-grant-bail-to-tspc-area-commander-nathuni-singh-arrested-with-ak-47/">TSPC

एरिया कमांडर नथुनी सिंह को बेल देने से हाईकोर्ट का इनकार, AK-47 के साथ हुआ था अरेस्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही