Search

 
 
 

जामताड़ा में ‘पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा’ शुरू, सभी प्रखंडों में चला अभियान

डीसी रवि आनंद के निर्देश पर गुरुवार से जिले के सभी प्रखंडों में “पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा” के तहत जांच अभियान शुरू किया गया. यह विशेष अभियान 9 से 18 अप्रैल तक जिले की सभी 118 पंचायतों में चलाया जाएगा.
 
चापाकल की मरम्मत करती टीम.

Jamtara : गर्मी के मौसम को देखते हुए जामताड़ा जिले में पेयजल संकट से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. डीसी रवि आनंद के निर्देश पर गुरुवार से जिले के सभी प्रखंडों में “पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा” के तहत जांच अभियान शुरू किया गया.

 

यह विशेष अभियान 9 से 18 अप्रैल तक जिले की सभी 118 पंचायतों में चलाया जाएगा. इसका उद्देश्य पेयजल संकट का त्वरित व स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है. अभियान के पहले दिन जामताड़ा, नारायणपुर, नाला, करमाटांड़, फतेहपुर व कुंडहित प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जिला स्तरीय वरीय अधिकारियों, बीडीओ व तकनीकी टीमों ने पेयजल स्रोतों की सघन जांच की. हैंडपंप, जलमीनार व अन्य जल स्रोतों की स्थिति का जायजा लिया गया.

 

 

जामताड़ा प्रखंड के शहरपुरा में एसडीओ अनंत कुमार के नेतृत्व में जांच की गई, जबकि अन्य पंचायतों में संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों ने मोर्चा संभाला. सभी जगहों पर अधिकारियों ने पंचायत भवन में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पेयजल से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और जल्द समाधान का आश्वासन दिया.

 

प्रशासन के अनुसार, इस अभियान के तहत खराब चापाकलों की मरम्मत, नए जल स्रोतों की पहचान व जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. ताकि गर्मी में लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े.

 

शुक्रवार को इन पंचायतों में चलेगा अभियान 


शुक्रवार को जामताड़ा प्रखंड की सुपायडीह व सुखजोड़ा पंचायत में अभियान चलाया जाएगा. इसी तरह नारायणपुर प्रखंड की देवलबाड़ी, बोरवा व  बांकुडीह, नाला प्रखंड की बंदरडीहा व नाला, करमाटांड़ प्रखंड की कुरुवा व शिकरपोसनी, फतेहपुर प्रखंड की बिंदापाथर व जामजोरी, कुंडहित प्रखंड की बनकाटी व बागडेहरी पंचायत में अधिकारियों की टीम जांच अभियान चलाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही