Search

 
 
 

जामताड़ाः SIR कार्य के दौरान BLO को धमकी, जांच का आदेश

नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में एसआईआर (SIR) कार्य के दौरान आंगनबाड़ी सेविका सह बीएलओ पंचमी देवी को गांव के कुछ लोगों द्वारा डराने-धमकाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में सेविका ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ देवराज गुप्ता से लिखित शिकायत की है.
 
बीएलओ पंचमी देवी.

Jamtara : जमाताड़ा जिले के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में एसआईआर (SIR) कार्य के दौरान आंगनबाड़ी सेविका सह बीएलओ पंचमी देवी को गांव के कुछ लोगों द्वारा डराने-धमकाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में सेविका ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ देवराज गुप्ता से लिखित शिकायत की है. उन्होंन सुरक्षा देने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चन्द्रपुर गांव में पंचमी देवी एसआईआर से संबंधित कार्य कर रही थीं. इसी दौरान गांव के सुधीर पंडित, दुर्योधन पंडित, पंकज पंडित व प्रेम राय ने उन पर आरोप लगाया कि वह सफेद कागज पर ग्रामीणों से हस्ताक्षर करवा रही हैं. जब सेविका से इस संबंध में पूछताछ की गई तो दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई.

 

 

आरोप है कि पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्तियों पर सेविका ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया. वहीं, सेविका का आरोप है कि उन्हें कार्य करने से रोकने का प्रयास किया गया. घटना से आहत सेविका ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है. संबंधित व्यक्तियों का कहना है कि उन्हें मालूम नहीं था कि सेविका एसआईआर का कार्य कर रही हैं. 
इधर, बीडीओ देवराज गुप्ता ने कहा कि बीएलओ का आवेदन प्राप्त हुआ है. पूरे मामले की जांच कराई जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही