Search

 
 
 

Drishyam 3 X Review :  सस्पेंस व क्लाइमैक्स ने उड़ाए होश, जयदीप अहलावत की एंट्री ने किया धमाका

Lagatar Desk : फिल्म में अभिनेता जयदीप अहलावत के खूंखार पुलिस अधिकारी वाले अंदाज को फैंस ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया एक्स पर यूजर्स का कहना है कि फिल्म का क्लाइमैक्स और सस्पेंस रोंगटे खड़े कर देने वाला और माइंड-ब्लोइंग है. वहीं कई यूजर्स ने फिल्म को सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर घोषित भी कर दिया है.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : अजय देवगन  की स्टारर फिल्म दृश्यम 3 आज 02 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जिसे दर्शको से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत अभिनीत नजर आ रहे है.फिल्म दृश्यम 3 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों को लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त कैसी लगी है.

 

फिल्म की कहानी 

फिल्म की कहानी सस्पेंस, थ्रिल और परिवार बनाम परिवार की जोरदार दिमागी टक्कर से भरपूर है जो वहीं से शुरू होती है जहां दृश्यम 2 खत्म हुई थी. मीरा देशमुख (तब्बू) और उनके पति महेश देशमुख (रजत कपूर) अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए केस को फिर से खुलवाते हैं. 

 

क्राइम ब्रांच के एसपी राजवीर सिंह तोमर (जयदीप अहलावत) और तेज-तर्रार वकील इंद्रजीत शेट्टी (प्रकाश राज) की एंट्री होती है, जो विजय सलगांवकर (अजय देवगन) के खिलाफ नए सबूत लेकर आते हैं. 

 

 

फिल्म देखने के बाद दर्शको के रिएक्शन 


फिल्म में अभिनेता जयदीप अहलावत के खूंखार पुलिस अधिकारी वाले अंदाज को फैंस ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया एक्स पर यूजर्स का कहना है कि फिल्म का क्लाइमैक्स और सस्पेंस रोंगटे खड़े कर देने वाला और माइंड-ब्लोइंग है. वहीं कई यूजर्स ने फिल्म को सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर घोषित भी कर दिया है. 
 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही