Latehar News : झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ स्थित कुसमाही रेलवे साइडिंग में शनिवार देर रात हाइवा पलटने से चालक जयमंगल गंझू की मौत हो गई. हादसा शिफ्टिंग कार्य के दौरान हुआ. मृतक जयमंगल गंझू, पिता सरहुला गंझू के पुत्र थे. वह चंदवा थाना क्षेत्र के निंद्रा पोस्ट अंतर्गत काली गांव के निवासी थे.
इसे भी पढ़ें...
जानकारी के अनुसार, जयमंगल गंझू कुसमाही रेलवे साइडिंग में हाइवा चलाकर शिफ्टिंग का काम करते थे. इसी दौरान हाइवा पलट गया, जिससे उनकी मौत हो गई. कुसमाही रेलवे साइडिंग से कोयले की लोडिंग की जाती है.
यह साइड लातेहार से 45 किलोमीटर की दूरी पर है. यहां से डीवीसी के लिए भी कोयला लोड होता है. हादसे के बाद मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा और न्याय दिलाने की मांग की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

