Search

 
 
 

Bihar News: छठ महापर्व को लेकर रेलवे अलर्ट, भीड़ नियंत्रण को लेकर DRM ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Bihar News: पूर्वी चंपारण के सुगौली रेलवे स्टेशन का समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण किया. इस दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर, निर्माणधीन स्टेशन भवन, पेयजल व्यवस्था और सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया.
 
स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम

Motihar News: छठ महापर्व को लेकर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी है. छठ के दौरान ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है. इसको लेकर स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. अधिकारी भी स्टेशनों पर व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं.

 

पूर्वी चंपारण के सुगौली रेलवे स्टेशन का समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण किया. इस दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर, निर्माणधीन स्टेशन भवन, पेयजल व्यवस्था और सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें:

डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने छठ के दौरान यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को देखेते हुए प्लेटफॉर्म से लेकर ट्रेनों तक पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे प्रशासन की प्राथमिकता है और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए. इसके अलावा स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए.

 

डीआरएम ने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई दुरुस्त रखने और जलजमाव की समस्या को जल्द दूर करने को कहा. उन्होंने पेयजल सहित यात्रियों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया. साथ ही उन्होंने स्टेशन भवन के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही