Search

 
 
 

डीआरएम ने चक्रधरपुर रेलव स्टेशन का किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश

चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने चक्रधरपुर रेलव स्टेशन का गुरुवार को निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शुरु किए गए योजनाओं के साथ साथ प्रस्तावित प्रथम प्रवेश द्वार के स्टेशन बिल्डिंग के नवीकरण को देखा.
 


Chakradharpur: चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने चक्रधरपुर रेलव स्टेशन का गुरुवार को निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शुरु किए गए योजनाओं के साथ साथ प्रस्तावित प्रथम प्रवेश द्वार के स्टेशन बिल्डिंग के नवीकरण को देखा.


साथ ही बिल्डिंग का पुनर्निमार्ण कार्य का मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्रक्रिया शुरू करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया. डीआरएम ने तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन के वे लाईन प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया. इस दौरान प्लेटफॉर्म के पश्चिमी छोड़ में उगे जंगल झाड़ियों को साफ करने की हिदायत दी.

 


निरीक्षण के क्रम में पोर्टरखोली बाजार से स्टेशन के पश्चिमी छोड़ स्थित वेस्ट केबिन से होकर रेल पटरी पार करने वाले स्थान का जायजा लिया. उन्होंने वे लाईन प्लेटफार्म के इलाके को साफ करने व वहां गिट्टी रखने के लिए जगह खाली कराने को कहा. वहीं रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क पर खड़ी गई बाइक और चारपहिया वाहनों को देखकर नाराजगी जताई.


उन्होंने स्टेशन के सामने पार्किंग एरिया व स्टेशन से पांचमोड़ की ओर जाने वाली सड़क को चौड़ीकरण करने के निर्देश दिए. इस मौके पर रेल मंडल के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही