Search

 
 
 

रांची की 10 बड़ी सड़कों को बेहतर बनाने के लिए हुई DRMT की दूसरी बैठक

Ranchi: रांची नगर निगम की ओर से शहर की 10 सबसे अहम सड़कों को साफ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए बनाई गई डेडिकेटेड रोड मैनेजमेंट टीम (DRMT) की दूसरी समीक्षा बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने की.
 

Ranchi: रांची नगर निगम की ओर से शहर की 10 सबसे अहम सड़कों को साफ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए बनाई गई डेडिकेटेड रोड मैनेजमेंट टीम (DRMT) की दूसरी समीक्षा बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने की. बैठक में सभी टीमों ने अपनी-अपनी सड़कों पर किए गए काम की जानकारी दी. प्रशासक ने कहा कि शहर में अब साफ-साफ बदलाव दिखना चाहिए और कहीं भी गड़बड़ी दिखे तो तुरंत ठीक की जाए.


सड़कों पर क्या-क्या काम हुआ

 

टीमों ने बताया कि अलग-अलग इलाकों में ये काम किए गए हैं -

कहीं फुटपाथ बनाए गए

कहीं अतिक्रमण हटाया गया

खुली नालियों को ढका गया

दीवारों की पेंटिंग की गई

स्ट्रीट लाइट ठीक की गई


कुछ जगहों पर खास सफाई अभियान चलाया गया

 

अलग-अलग इलाकों में हुए काम

शहीद चौक से फिरायालाल चौक तक फुटपाथ बनाया गया

हिनू ब्रिज से अतिक्रमण हटाया गया

रातु रोड कब्रिस्तान और सदर अस्पताल में दीवारों पर पेंटिंग हुई

बरियातू रोड में हरियाली से जुड़े काम किए गए

डांगराटोली कॉम्प्लेक्स की पार्किंग खाली कराई गई

रेडियम रोड की खुली नालियां ढकी गईं

मोरहाबादी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया

कोकर रोड से अतिक्रमण हटाया गया


प्रशासक ने दिए साफ निर्देश

 

प्रशासक ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए -

शहर की सफाई और सुंदरता सबसे पहले हो
सड़कों के किनारे, फुटपाथ और डिवाइडर साफ रहें

दुकानों और व्यावसायिक भवनों में पार्किंग की व्यवस्था हो

पार्किंग की जगह पर गलत काम मिलने पर भवन सील किया जाएगा

फुटपाथ पर गाड़ी खड़ी न हो

बिना अनुमति लगे केबल तार हटाए जाएं

शौचालय साफ रहें और स्ट्रीट लाइट ठीक रहें

सड़कें अतिक्रमण मुक्त रहें

उन्होंने कहा कि सभी टीमों के अधिकारी मौके पर ही फैसला लेकर समस्या को तुरंत हल करें.


बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में उप प्रशासक रविंद्र कुमार, गौतम प्रसाद साहू, नगर निगम के अधिकारी और सभी DRMT टीमों के सदस्य मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही