Search

द्रोणाचार्य क्रिकेट लीग टूर्नामेंट: ओ.डी.एम सफायर ग्लोबल स्कूल की शानदार जीत

Ranchi: रांची में कैराली स्कूल द्वारा द्रोणाचार्य क्रिकेट लीग टूर्नामेंट चल रहा है. 14 मार्च को खेले गए मैच में ओ.डी.एम सफायर ग्लोबल स्कूल रांची टीचर्स क्रिकेट टीम ने कैंब्रियन पब्लिक स्कूल कांके रोड को 110 रन के भारी अंतर से हरा दिया. यह ओ.डी.एम सफायर ग्लोबल स्कूल की लगातार दूसरी जीत थी.  

Uploaded Image

 टॉस जीतकर कैंब्रियन पब्लिक स्कूल ने पहले गेंजबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ओ.डी.एम सफायर ग्लोबल स्कूल टीचर्स क्रिकेट टीम ने 16 ओवर में 7 विकेट पर 241 रनों का विशाल स्कोर बनाया.

 
ओ.डी.एम सफायर ग्लोबल स्कूल टीचर्स क्रिकेट टीम की ओर से सौप्तिक दास ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 21 गेंद में 81 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें उन्होंने एक चौके व 12 छक्के लगाए. इसके अलावा विशाल चौधरी ने मात्र 23 गेंद पर 46 रन बनाए. जिसमें 5 चौके एवं तीन छक्के शामिल रहे.

 

रहीम खान ने 36, रवि पांडे ने 25, अकरम रेजा ने 21, शिवांग सिंह ने 13 और माणिक कुमार ने 11 रन बनाए. कैंब्रियन पब्लिक स्कूल की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनूप पांडे ने 2, रंजीत, रुपेश, हरीश, रहीम और जातरू ने एक-एक विकेट लिए. 


लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंब्रियन पब्लिक स्कूल निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट पर 131 रन बना सकी. इस तरह कैंब्रियन पब्लिक स्कूल 110 रनों से मैच हार गई. कैंब्रियन पब्लिक स्कूल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रूपेश ने 50, जातरू ने 15 और सुबारू ने 13 रन बनाए.

 


ओ.डी.एम सफायर ग्लोबल स्कूल टीचर्स क्रिकेट टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए सौप्तिक दास ने 16 रन देकर 4 विकेट लिए. जबकि दिनेश कुमार ठाकुर ने 21 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं माणिक कुमार ने 27 रन देकर 2 विकेट लिए. सौप्तिक दास को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड’ कैराली स्कूल के प्रिंसिपल ने दी. सौप्तिक ने 81 रन व 4 विकेट लिए.


इस तरह ओ.डी.एम सफायर ग्लोबल स्कूल टीचर्स क्रिकेट टीम में कैंब्रियन पब्लिक स्कूल कांके रोड को 110 रनों के भारी अंतर से हराकर लीग में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की. स्कूल की इस जीत पर स्कूल के प्रिंसिपल मन्नू कपूर, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर नेहा दास, को-एकेडमिक कोऑर्डिनेटर रिचा, कोच मनोज कुमार सिंह व टीम मैनेजर सुमित शर्मा आदि ने बधाई दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp