Search

 
 
 

झारखंड में बढ़ गये ड्रग तस्करी के मामले

Ranchi: पिछले तीन साल के दौरान झारखंड में ड्रग तस्करी के मामलों में लगातार वृद्धि हुई है. राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन साल के दौरान ड्रग तस्करी के कुल 2114 मामले दर्ज किये गये. साथ ही ड्रग तस्करी के आरोप में इस अवधि में कुल 2829 लोगों को गिरफ्तार किया गया. राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में ड्रग तस्करी के मामले में कुल 529 प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
 

Ranchi: पिछले तीन साल के दौरान झारखंड में ड्रग तस्करी के मामलों में लगातार वृद्धि हुई है. राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन साल के दौरान ड्रग तस्करी के कुल 2114 मामले दर्ज किये गये. साथ ही ड्रग तस्करी के आरोप में इस अवधि में कुल 2829 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 में ड्रग तस्करी के मामले में कुल 529 प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इन प्राथमिकियों के मामले में कुल 773 लोगों को गिरफ्तार किया गया. वर्ष 2024 में 2023 के मुकाबले ड्रग तस्करी के सिलसिले में 803 प्राथमिकी दर्ज की गयी और 1062 लोगों को गिरफ्तार किया गया. 


वर्ष 2025 में कुल 782 प्राथमिकी दर्ज की गयी और 994 लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किये गये ड्रग (हेरोईन,ब्राउन शुगर) तस्कर में युवा और महिलाएं शामिल हैं. सरकार ने राज्य में बढ़ रहे ड्रग तस्करी के मामलों पर काबू पाने के लिए एंटी नारकोटिक्स फोर्स का गठन किया है. केंद्रीय एजेंसियां भी ड्रग तस्करी पर काबू पाने के लिए सक्रिय हैं. इसके बावजदू राज्य में लगातार ड्रग तस्करी के मामलों में वृद्धि हो रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही