Search

 
 
 

झारखंड में मौसम रहा शुष्क, गुमला रहा सबसे ठंडा

Ranchi: मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा. राज्य के पश्चिमी व मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
 

Ranchi: मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा. राज्य के पश्चिमी व मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अधिकांश जगहों पर कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया.

 

पश्चिमी विक्षोभ की प्रभावी स्थिति व सब-ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम के सक्रिय रहने से अगले एक-दो दिनों तक सुबह और देर रात की ठंड बनी रहने की संभावना है. कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया.

 

रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस डालटनगंज व चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड हुआ. बारिश कहीं भी रिकॉर्ड नहीं की गई.

 

जानें किस जिले में कितना रहा तापमान

जिला  अधिकतम °C  न्यूनतम °C
रांची 24.6 08.2
जमशेदपुर 26.7 11.6
डालटनगंज 28.4 06.7
बोकारो 24.1 08.5
चाईबासा 28.4 11.0
खूंटी 27.0 04.1
लोहरदगा 23.8 07.4
लातेहार 21.7 10.1
सरायकेला 27.2 10.2
गुमला 25.0 04.0

 मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से 1.5 से 2 डिग्री कम या ज्यादा रहने की संभावना है. राज्य में कहीं भी वर्षा की संभावना नहीं है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही