Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

DSPMU : परिणाम देर से जारी करने पर मास कम्युनिकेशन के छात्रों में नाराजगी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में शैक्षणिक अव्यवस्था का एक और मामला सामने आया है. मास कम्युनिकेशन सत्र 2023–2027 के वे छात्र, जो वर्तमान में सेमेस्टर 5 में अध्ययनरत हैं, उनके सेमेस्टर 3 का परिणाम लंबे इंतजार के बाद जारी किया गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में शैक्षणिक अव्यवस्था का एक और मामला सामने आया है. मास कम्युनिकेशन सत्र 2023–2027 के वे छात्र, जो वर्तमान में सेमेस्टर 5 में अध्ययनरत हैं, उनके सेमेस्टर 3 का परिणाम लंबे इंतजार के बाद जारी किया गया है.

 

जानकारी के अनुसार, सेमेस्टर 3 की परीक्षा जुलाई 2025 में आयोजित हुई थी, लेकिन इसका परिणाम करीब 8 महीने बाद, 19 मार्च 2026 को प्रकाशित किया गया. सामान्यतः किसी भी परीक्षा का परिणाम एक महीने के भीतर जारी कर दिया जाना चाहिए, लेकिन इस मामले में परिणाम एक पूरे सेमेस्टर से भी अधिक समय बीत जाने के बाद घोषित हुआ.

 

छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में पहले से ही सेमेस्टर देर से चल रहे हैं, ऐसे में परिणाम में इतनी देरी शैक्षणिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. छात्रों ने आशंका जताई है कि इस तरह की लापरवाही से उनकी डिग्री समय पर मिलने और आगे की पढ़ाई या प्रवेश प्रक्रिया में दिक्कतें आ सकती हैं.

 

छात्रों ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कई बार आवाज उठाई गई, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई. उनका आरोप है कि प्रशासन इस समस्या को लेकर उदासीन बना हुआ है और छात्रों की परेशानियों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है.

 

छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द से जल्द शैक्षणिक कैलेंडर को दुरुस्त करने और परिणाम समय पर जारी करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से बचा जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही