Search

 
 
 

DSPMU : कॉमर्स विभाग में फीस कटौती की मांग पर परीक्षा के बाद होगी बैठक

DSPMU में कॉमर्स विभाग में हुई फीस वृद्धि के खिलाफ नव नियुक्त कुलपति राजीव मनोहर से छात्रों ने फीस में कटौती के लिए मांग रखी थी. छात्रों को कुलपति ने पहले 1 हफ्ते के भीतर कार्य होने की संभावना जताई थी.
 

Ranchi : DSPMU में कॉमर्स विभाग में हुई फीस वृद्धि के खिलाफ नव नियुक्त कुलपति राजीव मनोहर से छात्रों ने फीस में कटौती के लिए मांग रखी थी. छात्रों को कुलपति ने पहले 1 हफ्ते के भीतर कार्य होने की संभावना जताई थी. परन्तु इस संबंध में कुलपति को पूरी जानकारी नहीं होने के कारण 2 दिन का समय और मांगा था जो अब पूरा हो चुका है पर कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है. 

 

कॉमर्स के छात्रों ने 18 मार्च को ज्ञापन सौंप कर फीस कटौती में कमी करने की मांग रखी थी. इस दौरान तय हुआ कि 1 हफ्ते के भीतर कार्य किया जाएगा. 1 हफ्ते बीतने पर जब कार्य नहीं हुआ तो छात्रों ने कुलपति से मुलाकात की, जिसपर कुलपति ने कहा कि नव नियुक्ति हुई और इस संबंध में अभी जानकारी नहीं है परंतु एक बैठक कर इसकी जानकारी लेकर इसपर कार्य किया जाएगा. 

 


दो दिन और गुजर जाने के बाद छात्रों से कुलपति ने कहा है कि चूंकि परीक्षा 2 तारीख से है इसीलिए अभी इसपर कार्य करना संभव नहीं है. फीस में दिक्कत के कारण छात्रों को परीक्षा में बैठने से नहीं रोका जाएगा. परीक्षा पूर्ण होने बाद उचित प्राधिकारी संग बैठक कर इसपर कार्य किया जाएगा. 

 


छात्रों ने परीक्षा नजदीक होने के कारण बात को ध्यानपुर्वक समझते हुए फिलहाल किसी भी प्रकार के विरोध ना करने का फैसला लिया है. बता दें कि 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक DSPMU में परीक्षा चलेगी. छात्रों ने कहा है कि परीक्षा खत्म होते ही पूरे कॉमर्स विभाग और प्रशासनिक भवन की तालाबंदी की जाएगी. और ये तालाबंदी तब तक जारी रहेगा जब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते फीस कम करने को लेकर.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही