Search

 
 
 

Ranchi News: DSPMU सिंडिकेट की बैठक: वित्त समिति व एकेडमिक काउंसिल के प्रस्तावों को मिली मंजूरी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची के गांधी सभागार में कुलपति डॉ. राजीव मनोहर की अध्यक्षता में सिंडिकेट की 26वीं बैठक आयोजित हुई. बैठक में विभिन्न समितियों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया.
 

Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची के गांधी सभागार में कुलपति डॉ. राजीव मनोहर की अध्यक्षता में सिंडिकेट की 26वीं बैठक आयोजित हुई. बैठक में विभिन्न समितियों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक में सबसे पहले 11 दिसंबर 2025 को आयोजित 25वीं सिंडिकेट बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई. इसके बाद 23 जून 2026 को हुई वित्त समिति की बैठक के प्रस्तावों को सिंडिकेट ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी.

 

सिंडिकेट ने 22 अगस्त 2025 और 24 जून 2026 को आयोजित अकादमिक काउंसिल की बैठकों में पारित सभी महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की. इसके अलावा 17 अप्रैल 2026 को आयोजित अनुकम्पा समिति की बैठक के प्रस्तावों, परीक्षा विभाग से जुड़े प्रस्तावों तथा विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति से संबंधित झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की अनुशंसाओं को भी अनुमोदन दिया गया.

 

कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने कहा कि पिछले एक वर्ष में अकादमिक, शिक्षक एवं कर्मी हितों से जुडेल कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद इनके क्रियान्वयन में तेजी आएगी. उन्होंने कहा कि वित्त समिति, अकादमिक काउंसिल और अनुकम्पा समिति के प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी मिलने से विश्वविद्यालय के कई महत्वपूर्ण कार्यों के निष्पादन में सुविधा होगी.

 

उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय में अकादमिक, वित्तीय समिति और सिंडिकेट की बैठकें नियमित अंतराल पर आयोजित की जाएंगी, ताकि आवश्यक प्रस्तावों को समय पर स्वीकृति और अनुमोदन मिल सके.

 

बैठक में कुलाधिपति के मनोनीत प्रतिनिधि एवं झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के कुलपति डॉ. डी.के. सिंह ऑनलाइन शामिल हुए. सदस्य सचिव के रूप में कुलसचिव डॉ. धनंजय द्विवेदी उपस्थित रहे. इसके अलावा कुलानुशासक डॉ. अजय चौधरी, वित्त पदाधिकारी डॉ. अनीता मेहता, डॉ. शुचि संतोष बरवार, डॉ. अनुपम कुमार और डॉ. जिंदर सिंह मुंडा भी बैठक में मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही