Search

 
 
 

ईस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालय वॉलीबॉल टूर्नामेंट में भाग लेगी DSPMU की टीम

Ranchi News: रविवार को रवाना होने वाली टीम के खिलाड़ियों से विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजीव मनोहर ने मुलाकात की. उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं. साथ ही अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ खेलने की सलाह दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम अपने प्रदर्शन से विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेगी.
 
DSPMU की टीम

Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची की पुरुष वॉलीबॉल टीम 25 अक्टूबर को कोलकाता के लिए रवाना होगी. टीम ईस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालय वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026-27 में हिस्सा लेगी. प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 31 अक्टूबर तक एडमास विश्वविद्यालय, कोलकाता में होगा.

 

रविवार को रवाना होने वाली टीम के खिलाड़ियों से विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजीव मनोहर ने मुलाकात की. उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं. साथ ही अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ खेलने की सलाह दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम अपने प्रदर्शन से विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेगी.

 

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. धनंजय वासुदेव द्विवेदी और वित्त पदाधिकारी अनिता कुमारी उपस्थित थीं. विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. विनय भरत और टीम मैनेजर परमेश्वर महतो ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया.

 

14 खिलाड़ियों का हुआ चयन

विश्वविद्यालय की टीम में फिरदौस अंसारी और रागीव को सेटर के रूप में चुना गया है. राजीव, मो. असलन, कुलविंदर कुमार, निशित मुंडा, मनोज करमोदक, अभय तोमर, रौनक प्रसाद, सन्नी उरांव और प्रताप कुमार अटैकर की भूमिका निभाएंगे. वहीं अभिषेक टोप्पो यूनिवर्सल और प्रभात कुमार महतो व जितेश उरांव लिबेरो के रूप में टीम का हिस्सा होंगे.

इसे भी पढ़ें - 

 

चयन प्रक्रिया में रांची विश्वविद्यालय के विजय कुमार वर्मा और अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल कोच राजेश कुमार सिंह ने चयनकर्ता की भूमिका निभाई. खेल प्रशिक्षक पीटीआई प्रिया और पीटीआई परमेश्वर महतो ने भी खिलाड़ियों के चयन और तैयारी में योगदान दिया.

 

विश्वविद्यालय का खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है. विश्वविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि टीम प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही