Lagatar Desk: मानसून अपने अंतिम दौर में हैं. लेकिन वापस होने वाली मानसून जाते-जाते आफत बन सकती है. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, 25 अक्टूबर को बिहार, झारखंड, यूपी, समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
इसे भी पढ़ें:
इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती है. मछुआरों को समुद्री किनारे से दूर रहने के लिए कहा गया है. इसके अलावा कुछ में ओले गिरने की आशंका व्यक्त की गई है. दरअसल, 26 अक्टूबर की सुबह तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है.
जो अगले 2 दिनों तक और अधिक तीव्र होता जाएगा और उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी ओडिशा के तटों की ओर आगे बढ़ेगा. इसका असर मैदानी और पहाड़ी राज्यों पर पड़ सकता है. झारखंड के रांची, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद, देवघर, गिरिडीह, दुमका, जमशेदपुर, बोकारो, दुमका, पलामू और सरायकेला में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है.
इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. जबकि तापमान की बात करें, तो 25 अक्टूबर को रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
बिहार के भोजपुर, सिवान, सारण, गया, मुजफ्फरपुर, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, खगड़िया, बेगूसराय और भागलपुर में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

