Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची का तीसरा दीक्षांत समारोह आगामी 26 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा. समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न कमेटियों का गठन कर तैयारियां शुरू कर दी हैं.
इसे भी पढ़ें:
कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों से संबंधित बैठक में कहा कि आयोजन के सभी पहलुओं पर गंभीरता से काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह समारोह विश्वविद्यालय से स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए विशेष अवसर है, इसलिए इसकी प्रक्रिया विद्यार्थियों के डिग्री पंजीकरण से ही शुरू की गई है.
- स्नातक: अकादमिक सत्र 2022-2025 के उत्तीर्ण विद्यार्थी.
- स्नातकोत्तर: अकादमिक सत्र 2023-2025 और 2024-2026 के उत्तीर्ण विद्यार्थी.
- बीएड: सत्र 2023-2025 और 2024-2026 के विद्यार्थी.
- पीएचडी: विश्वविद्यालय में पंजीकृत वे शोधार्थी, जिनकी पीएचडी परीक्षा का अंतिम परिणाम 31 अगस्त 2026 तक प्रकाशित हो जाएगा, वे भी उपाधि प्राप्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे.
कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण कराने की अपील की. उन्होंने बताया कि उपरोक्त श्रेणियों में आने वाले सभी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा. रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने और निर्धारित शुल्क के भुगतान की प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही पूरी करनी होगी.
विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रेशन पोर्टल 22 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक सक्रिय रहेगा. विद्यार्थियों को इसी अवधि के दौरान अपना पंजीकरण पूरा करना होगा.
परीक्षा नियंत्रक डॉ. शुचि संतोष बरवार ने बताया कि पंजीकरण से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग से संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि ऑनलाइन जेनरेट होने वाले चालान को भविष्य के उपयोग के लिए सुरक्षित रखें. यह जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने दी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

