Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गैस के लिए मारामारी, पुंदाग रोड को लोगों ने किया जाम, पुलिस ने समझाकर हटवाया

Ranchi: घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत बढ़ती ही जा रही है. भारत सरकार लाख कहे कि देश में गैस की दिक्कत नहीं है, लेकिन जमीन पर सच्चाई अलग ही दिखती है. घरों तक सिलेंडर की डिलिवरी नहीं हो पा रही है. गैस गोदामों के पास सैंकड़ों लोगों की लाईन लग रही है. लोगों को गैस सिलेंडर मिलने में दिन भर लग जा रहे हैं.

इसी दौरान रांची के पुंदाग रोड स्थित आनंद गैस गोदाम के सामने जब लोगों को गैस मिलने में दिक्कत होने लगी, तब लोगों ने सिलेंडर को सड़क पर रख कर पुंदाग रोड को जाम कर दिया. सड़क जाम किये जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने में लगी. लोगों को गैस समय पर नहीं मिल पा रही थी. इस कारण लोग नाराज हुए और करीब 2 घंटे तक रास्ते को जाम कर दिया. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद अरगोड़ा थाना की पुलिस पहुंची और लोगों को किसी तरीके से शांत कराया. पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इसके बाद लोगों ने सड़क पर रखे गैस सिलेंडर को हटाया और आवागमन को सुगम बनाया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही