Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सारण में तूफानी बारिश से पुल का मुहाना धंसा, बिहार-यूपी का सड़क संपर्क टूटा

Advertisement
Advertisement

Saran: चक्रवाती तूफान यास का असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है. तेज आंधी और बारिश के साथ वज्रपात लगातार जारी है. इससे जान-माल की क्षति भी शुरू हो गई है. सारण जिले में जयप्रभा ब्रीज का मुहाना धंस जाने से बिहार और यूपी के बीच सड़क संपर्क टूट गया है. दो दिन पहले जहानाबाद में एक तीन-मंजिला घर गिर गया था. शुक्रवार को पटना व भोजपुर में एक घर गिरने के कारण उनमें दबकर दो लोगों की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें- तमाड़">https://lagatar.in/haradih-budhadih-bridge-over-tamchi-river-costing-crores-in-tamar-demolished/72882/">तमाड़

में कांची नदी पर करोड़ों की लागत से बना हाराडीह बुढ़ाडीह पुल ध्वस्त

मूसलाधार बारिश से जयप्रभा ब्रीज का मुहान धंसा

चक्रवाती तूफान के कारण पिछले दो दिनों से सारण जिले में हो रही झमाझम बारिश ने आफत लाना शुरू कर दिया है. यूपी और बिहार की सीमा पर स्थित घाघरा नदी पर बना जयप्रभा ब्रीज का मुहाना तेज बारिश के कारण धंस गया है. इसके कारण यूपी के रास्ते जयप्रभा पुल होते हुए बिहार का सड़क संपर्क टूट गया है. जिससे इस क्षेत्र में भी सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. साथ ही आवागमन भी प्रभावित हो गया है.

इसे भी पढ़ें- GoodNews">https://lagatar.in/goodnews-license-process-begins-for-flight-from-bokaro-airport/76226/">GoodNews

: बोकारो एयरपोर्ट से उड़ान के लिए लाइसेंस प्रक्रिया शुरू

जान जोखिम में डालकर लोग चला रहे छोटे वाहन

संपर्क मार्ग टूटने के बाद भी कुछ वाहन चालक जान जोखिम में डालकर वाहनों का परिचालन कर रहे हैं. जिले के माझी में बना जयप्रभा पुल का मुहाना यूपी की तरफ से जो पुल पर जुड़ता है, वह तेज बारिश के कारण धंस गया है. साथ ही मुहाने के नीचे की मिट्टी पानी में बह गयी है. इस कारण सड़क का आधा हिस्सा कट गया है. हालांकि आधे हिस्से से ही जान जोखिम में डालकर वाहनों का आवागमन हो रहा है. यूपी के बलिया प्रशासन ने वाहनों का परिचालन रोकने के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की है. माझी की ओर से भी स्थानीय पुलिस ने परिचालन पर रोक नहीं लगाई है. इस कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही