Ranchi : त्योहारों का सीजन, क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के कारण ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है. यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ने से कई ट्रेनें देर से चल रही हैं.
रांची से दिल्ली और दिल्ली से रांची आने-जाने वाले यात्रियों को इन दिनों सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. इन रूटों पर अगले एक महीने तक ट्रेनों में टिकट उपलब्ध नहीं हैं. स्लीपर से लेकर फर्स्ट क्लास तक सभी श्रेणियों में सीटें फुल चल रही हैं.
प्रीमियम ट्रेनों, खासकर राजधानी एक्सप्रेस में डायनामिक फेयर सिस्टम लागू है. इस सिस्टम के तहत जैसे-जैसे सीटों की मांग बढ़ती है, टिकट का किराया भी बढ़ जाता है.
हर 10 प्रतिशत बर्थ बुक होने पर किराए में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो जाती है. बावजूद इसके यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही है. कुछ ट्रेनों की फर्स्ट क्लास में तो “Regret” बोर्ड लगाकर सीट न होने की सूचना दी जा रही है.
तत्काल टिकट व्यवस्था भी यात्रियों के लिए राहत साबित नहीं हो रही है. यात्रियों का कहना है कि सभी जानकारी भरने के बाद भुगतान के समय वेबसाइट या ऐप अटक जाती है और कुछ ही मिनटों में यह दिखने लगता है कि टिकट उपलब्ध नहीं है.
नीचे रांची–दिल्ली और दिल्ली–रांची रूट की प्रमुख ट्रेनों की वर्तमान वेटिंग स्थिति दी जा रही है:
रांची से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें
| ट्रेन संख्या | ट्रेन का नाम | वेटिंग तिथि |
| 20839 | न्यू दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस | 10 जनवरी |
| 12817 | झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस | 7 जनवरी |
| 12825 | झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस | 8 जनवरी |
| 12877 | न्यू दिल्ली गरीब रथ | 9 जनवरी |
| 12453 | दिल्ली राजधानी साप्ताहिक (केवल रविवार) | 4 जनवरी |
| 20407 | न्यू दिल्ली राजधानी साप्ताहिक (केवल गुरुवार) | 8 जनवरी |
| 18309 | जम्मू तवी एक्सप्रेस | 7 फरवरी |
| 12873 | झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस | रद्द (अगले आदेश तक) |
दिल्ली से रांची आने वाली ट्रेनें
| ट्रेन संख्या | ट्रेन का नाम | वेटिंग तिथि |
| 20840 | न्यू दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस | 5 जनवरी |
| 12818 | झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस | 12 जनवरी |
| 12826 | झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस | 7 जनवरी |
| 12878 | न्यू दिल्ली गरीब रथ | 13 जनवरी |
| 12454 | न्यू दिल्ली राजधानी साप्ताहिक (केवल शनिवार) | 3 जनवरी |
| 20408 | न्यू दिल्ली राजधानी साप्ताहिक (केवल गुरुवार) | 31 दिसंबर |
| 18310 | जम्मू तवी एक्सप्रेस | 16 फरवरी |
| 12874 | झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस | रद्द (अगले आदेश तक) |
https://lagatar.in/deoghar-85-liters-of-country-liquor-and-920-kg-of-java-mahua-seized-8-arrested
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment