Search

 
 
 

माघ मेला के कारण इन ट्रेनों के मार्ग में हुआ बदलाव, जानें

प्रयागराज में माघ मेला के आयोजन को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत कुछ ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित किया गया है.
 

Ranchi:  प्रयागराज में माघ मेला के आयोजन को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत कुछ ट्रेनों का मार्ग अस्थायी रूप से परिवर्तित किया गया है. यह बदलाव भीड़ प्रबंधन और सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से किया गया है. इस दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे की दो प्रमुख ट्रेनों को निर्धारित अवधि में डायवर्ट किया जाएगा.

 

डायवर्ट की गई ट्रेनें इस प्रकार हैं

1. गाड़ी संख्या 18609 रांची–एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस
यह ट्रेन 7 जनवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक अपने नियमित मार्ग के बजाय
पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन – मिर्जापुर – प्रयागराज छेओकी – मानिकपुर के रास्ते चलाई जाएगी.

 

2. गाड़ी संख्या 18610 एलटीटी मुंबई–रांची एक्सप्रेस

यह ट्रेन 2 जनवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक
मानिकपुर – प्रयागराज छेओकी – मिर्जापुर – पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन मार्ग से संचालित होगी.

 

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन के मार्ग और समय की जानकारी अवश्य जांच लें. रेलवे को इस असुविधा के लिए खेद है और यात्रियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया है.

 



 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही