Search

 
 
 

'यू' टर्न मारने के कारण अब जेएमएम बन गई जेएमएम (यू) : प्रतुल शाहदेव

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बिहार चुनाव में इतनी बार 'यू' टर्न मारा है कि अब उसे जेएमएम (यू) कहना चाहिए. शुरू में यह 16 सीट पर चुनाव लड़ना चाहते थे.
 

Ranchi : बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बिहार चुनाव में इतनी बार 'यू' टर्न मारा है कि अब उसे जेएमएम (यू) कहना चाहिए. शुरू में यह 16 सीट पर चुनाव लड़ना चाहते थे. 

 

फिर यू टर्न मारा और सीटों की संख्या 12 कर दी. इसके बाद महागठबंधन के नेताओं से मिले. कहा सीटों पर फैसला हो गया. फिर यू टर्न मारा और सीटों की संख्या तीन तक घटा दी.

 

प्रतुल ने कहा कि महागठबंधन ने जब ठेंगा दिखाया तो रांची में प्रेस कांफ्रेंस करके 6 सीटों पर लड़ने की घोषणा की. 24 घंटे में फिर से यू टर्न मारा और एक भी सीट पर नामांकन नहीं किया.

 

झारखंडी अस्मिता बिहार के चौराहे पर तारतार हो गई

इस पूरे प्रकरण में झारखंडी अस्मिता बिहार के चौराहे पर तारतार हो गई. लंबे समय तक झारखंड मुक्ति मोर्चा याचना करती रही. लेकिन गठबंधन में उनकी दाल नहीं गली. झामुमो के वरिष्ठ नेताओं ने कहा है कि राजद और कांग्रेस ने उनके पीठ में खंजर भोंका है. इस पूरे प्रकरण को राजनीतिक धूर्तता करार दिया.

 

झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंत्री और महासचिव ने घोषणा की कि वह कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन की समीक्षा करेंगे. झारखंड की जनता को बेसब्री से इंतजार रहेगा. वोट गठबंधन को झारखंड की जनता ने दिया था. फिर समीक्षा से क्या निर्णय निकलेगा? क्या मुख्यमंत्री राजद को मंत्रिमंडल से बाहर निकालेंगे या कांग्रेस के मंत्रियों को भी? या फिर समीक्षा की घोषणा सिर्फ एक ढकोसला निकलेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही