Search

 
 
 

दलीप ट्रॉफी फाइनल: झारखंड के युवा ऑलराउंडर कुनैन कुरैशी ने जड़ा शतक

Sports News: कुनैन ने दबाव की स्थिति में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 116 रनों की अहम पारी खेली. बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा. इससे पहले उन्होंने 99 रन पर खेल रहे साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेजा था.
 
झारखंड के युवा क्रिकेटर कुनैन कुरैशी

Sports News: चेन्नई में चल रहे दलीप ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में झारखंड के युवा ऑलराउंडर कुनैन कुरैशी ने शतक जड़ दिया है. ईस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए 23 वर्षीय खिलाड़ी ने साउथ ज़ोन के खिलाफ शानदार खेल दिखाया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

कुनैन ने दबाव की स्थिति में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 116 रनों की अहम पारी खेली. बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा. इससे पहले उन्होंने 99 रन पर खेल रहे साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेजा था.

 

शाहबाज अहमद की जगह टीम में शामिल किए गए कुनैन ने मिले मौके का पूरा फायदा उठाया है. कुनैन का यह प्रदर्शन झारखंड क्रिकेट के लिए एक बहुत ही सकारात्मक संकेत है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही