Search

 
 
 

Duleep Trophy: ईशान किशन का फाइनल में दोहरा शतक, 250 पर रिटायर्ड हर्ट, बने कई रिकॉर्ड्स

Sports News: उन्होंने 10 साल बाद दोहरा शतक लगाया है. वे फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले ईस्ट जोन के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 301 गेंदों पर 250 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. जिसमें उन्होंने 27 चौके और सात छक्के लगाए.
 
बल्लेबाज व विकेटकीपर ईशान किशन

Sports News: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी (2026-27) के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने साउथ जोन के खिलाफ शानदार दोहरा जड़ दिया है. मुकाबले के दूसरे दिन ईशान ने ने 270 गेंदों पर दोहरा शतक ठोका, जिसमें 26 चौके और दो छक्के शामिल रहे. 

 

इसे भी पढ़ें:


खास बात ये हैं कि उन्होंने 10 साल बाद दोहरा शतक लगाया है. वे फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले ईस्ट जोन के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 301 गेंदों पर 250 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. जिसमें उन्होंने 27 चौके और सात छक्के लगाए. 


दरअसल, उन्होंने साल 2016 में पहला दोहरा शतक लगाया था. जो कि उनके फर्स्ट क्लास करियर का पहला दोहरा शतक था. जिसमें उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 273 रन बनाए थे. बता दें, अबतक ईशान फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 शतक बना चुके हैं. 


ईस्ट जोन के सिर्फ दो ही बल्लेबाज दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक बनाए हैं, जिसमें अरुण लाल ने 1986 में और सबा करीम ने 1995 में ये कारनामा किया था. अब 31 साल बाद ईस्ट जोन के किसी बल्लेबाज ने दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाया है. 

 

वहीं, दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन छठे बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में रमन लांबा, अंशुमान गायकवाड़, यूसुफ पठान, चेतेश्वर पुजारा और यशस्वी जायसवाल का नाम पहले से शामिल है. ईशान किशन दलीप ट्रॉफी के फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले कप्तान भी बन गए हैं. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही