Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका एसीबी ने बरहरवा BSO को 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार किया

Dumka/Sahibgunj : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की दुमका इकाई की टीम ने साहिबगंज जिले के बरहरवा ब्लॉक में तैनात ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर (बीएसओ) निरंजन कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के मुताबिक, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलर से राशन की सप्लाई और संबंधित सरकारी कामों को आसानी से चलवाने के बहाने बीएसओ निरंजन कुमार नियमित रूप से अवैध धन की मांग कर रहे थे. परेशान होकर डीलर ने इसकी लिखित शिकायत एसीबी दुमका को सौंपी. 

शिकायत मिलने पर एसीबी ने गहन जांच पड़ताल की और रिश्वत की मांग की पुष्टि होने पर तुरंत एक विशेष दस्ता गठित किया गया. पूर्व नियोजित योजना के तहत गुरुवार को जब डीलर ने आरोपी अधिकारी को रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपये दिए, तो छिपकर मौजूद एसीबी टीम ने उन्हें मौके पर ही धर दबोचा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही