Search

Dumka : बासुकीनाथ धाम के गर्भगृह में लगेगा 11 टन का AC, श्रद्धालुओं को गर्मी से मिलेगी राहत

Ranchi : श्रावणी मेला में इस बार प्रशासन ने 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई है. इसी को देखते हुए दुमका स्थित बाबा बासुकीनाथ धाम के गर्भगृह में 11 टन क्षमता का डक्टेबल एयर कंडीशनिंग (एसी) सिस्टम लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है. भीड़ से उत्पन्न होने वाले उमस व भीषण गर्मी से इस बार श्रद्धालुओं को राहत मिलने वाला है. इसके लिए ऊर्जा विभाग की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है.
 
दुमका जिले की खबरें

इसे भी पढ़ें...

परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 29 लाख रुपये तय की गई है. निविदा के अनुसार काम को आवंटित होने के बाद मात्र 10 दिनों के भीतर इसे पूरा करना होगा. ऑनलाइन निविदा जमा करने की प्रक्रिया 15 जुलाई से 20 जुलाई तक चलेगी. इसके बाद 21 जुलाई को तकनीकी बोलियां खोली जाएंगी. विभाग इस काम को जल्द से जल्द पूरा कराकर गर्भगृह के वातावरण को सुखद बनाना चाहता है, ताकि मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही