Search

 
 
 

दुमका : बंद पड़े पुलिस भवन के पीछे महिला व 6 साल की बच्ची का शव बरामद

दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां सदर आरक्षी निरीक्षक कार्यालय के बंद पड़े भवन के पीछे बरामदे से बुधवार की सुबह एक 30 वर्षीय महिला और उसकी छह वर्षीय बेटी का शव बरामद किया गया है.
 

Ranchi/Dumka :  दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां सदर आरक्षी निरीक्षक कार्यालय के बंद पड़े भवन के पीछे बरामदे से बुधवार की सुबह एक 30 वर्षीय महिला और उसकी छह वर्षीय बेटी का शव बरामद किया गया है. 

 

भीख मांगकर करती थी गुजारा

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला इसी इलाके में भीख मांगकर अपना गुजारा करती थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई बार उसके साथ एक दिव्यांग व्यक्ति भी देखा गया था.

 

महिला और बच्ची हमेशा साथ रहती थी, जिससे लोगों का मानना है कि दोनों मां-बेटी थीं. हालांकि अब तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों के नाक और मुंह से खून निकल रहा था, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है.

 

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा शव 

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह मॉर्निंग वॉक से लौट रहे कुछ लोगों की नजर दोनों शवों पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी.

 

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ विजय महतो और नगर थाना प्रभारी जगन्नाथ धान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस जगह से शव बरामद किए गए हैं, वह स्थान रहने योग्य नहीं है.  ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला और बच्ची को किसी बहाने से वहां लाकर वारदात को अंजाम दिया गया होगा.

 

हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं की गहनता से जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति हो तो उसकी पहचान की जा सके. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही