Ranchi : गोस्सनर कॉलेज में मास कम्युनिकेशन विभाग की ओर से 9-11अप्रैल तक सिने फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सिने फेस्ट में देश के विभिन्न राज्यों से सिनेमा प्रेमी शामिल होंगे.सिने फेस्ट का मुख्य उद्देश्य नए फिल्मकारों को मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी फिल्मों को प्रदर्शित कर पाएंगे. साथ ही फिल्म निर्माण से संबंधित विभिन्न बातों की जानकारी ले पाएंगे.
गोस्सनर सिने फेस्ट 5.0 में बतौर जूरी मेंबर ये होंगे शामिल :
डॉ. बी.पी. सिन्हा : रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन के पूर्व निदेशक एवं फिल्म निर्माता
बीजू टोप्पो : जनजातीय डॉक्यूमेंट्री निर्माता
राजेश कुमार : अभिनेता एवं फिल्म निर्माता
निरंजन कुमार कुजूर : फिल्म निर्देशक
मेरी जिराड : लेखिका एवं शोधकर्ता
गोस्सनर सिने फेस्ट में फिल्म निर्माता अपने फिल्मों की प्रविष्टियां 31 मार्च तक जमा कर सकेंगे.मास कम्युनिकेशन एवं वीडियो प्रोडक्शन विभाग की कोर्स कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर आशा रानी केरकेट्टा ने कहा कि इस फिल्म फेस्टिवल में अलग अलग विद्यालयों और कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल होंगे.
अभी तक जिन लोगों ने फिल्म, एलबम, म्यूजिक वीडियो या ट्राइबल डॉक्यूमेंट्री जमा नहीं किया है, वे ऑफिशिल वेबसाइट gossnercinefest.com पर जाकर 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन और डॉक्यूमेंट्री जमा कर सकते हैं.
सिने फेस्ट 5.0 से संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. अधिक जानकारी के लिए मास कम्युनिकेशन विभाग से या प्रो संतोष कुमार (9934575759) से भी संपर्क किया जा सकता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment