Search

 
 
 

दुमकाः हथनंगा व सिंघनीपोखर के बीच एप्रोच रोड बनाने की मांग, 15 गांवों के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

स्थानीय मुखिया नरेश कोल ने कहा कि निर्माणाधीन एनएच के उस पार से मुख्य बाजार, अस्पताल, स्कूल व प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
 

Dumka : दुमका जिले के बासुकीनाथ से देवघर तक निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 114-A) पर हथनंगा व सिंघनीपोखर के बीच एप्रोच रोड (स्लिप रोड) नहीं बनाए जाने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एप्रोच रोड बनाने की मांग को लेकर प्रभावित 15 गांवों के ग्रामीणों ने एनएच पर जमा होकर निर्माण कर रही कंपनी के विरोध में प्रदर्शन किया.


ग्रामीणों ने कहा कि निर्माणाधीन एनएच पर आसपास के गांवों को जोड़ने के लिए एप्रोच रोड नहीं होने के कारण मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 500 मीटर की दूरी तय करने के लिए 8 से 10 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है. स्थानीय मुखिया नरेश कोल ने कहा कि निर्माणाधीन एनएच के उस पार से मुख्य बाजार, अस्पताल, स्कूल व प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाती है. दुर्घटना की भी आशंका बनी रहती है.


मुखिया ने कहा कि संपर्क पथ की मांग पूरी नहीं होने पर हजारों ग्रामीण निर्माणाधीन एनएच पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग व केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम आवेदन देकर एप्रोच रोड का निर्माण जल्द कराने की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही