Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका: पति को डीजे पर डांस करना पड़ा भारी, पत्नी ने कीटनाशक खाकर दी जान

Dumka :  जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के शहरो गांव में शनिवार रात एक घरेलू विवाद घरेलू विवाद में मामला बढ़ गया. दरअसल घर में शादी का माहौल था और डीजे की धुन पर जश्न चल रहा था. इसी दौरान पति के डांस करने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई. बताया जाता है कि विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और आवेश में आकर पत्नी सूर्या देवी ने कीटनाशक खा लिया.
Advertisement
Advertisement

Dumka:  जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के शहरो गांव में शनिवार रात एक घरेलू विवाद घरेलू विवाद में मामला बढ़ गया. दरअसल घर में शादी का माहौल था और डीजे की धुन पर जश्न चल रहा था. इसी दौरान पति के डांस करने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

 

बताया जाता है कि विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और आवेश में आकर पत्नी सूर्या देवी ने कीटनाशक खा लिया. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया.

 

अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर बनी रही और उसकी मौत हो गई. इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे परिवार में शोक का माहौल है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही