Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : प्रेम प्रसंग में युवक ने रची साजिश, प्रेमिका संग मिल मारी गोली, गिरफ्तार

Garhwa : जिला के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को हुए गोलीकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. प्रेसवार्ता में पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी दी. जानकारी के अनुसार, 28 मार्च को नरखोरिया कलां गांव निवासी 51 वर्षीय उमेश मेहता को एक युवक ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. मामले में नगर उंटारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.
Advertisement
Advertisement

Garhwa : जिला के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को हुए गोलीकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. प्रेसवार्ता में पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी दी.


जानकारी के अनुसार, 28 मार्च को नरखोरिया कलां गांव निवासी 51 वर्षीय उमेश मेहता को एक युवक ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. मामले में नगर उंटारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.


प्रेस वार्ता में पुलिस ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप कुमार सिंह (26), निवासी बोकारो को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से एक देशी कट्टा, जिंदा गोली और खोखा बरामद किया गया है.


जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी का एक युवती के साथ प्रेम संबंध था. इसी बीच युवती की शादी उमेश मेहता के बेटे से तय हो गई थी. शादी रुकवाने के उद्देश्य से आरोपी और युवती ने मिलकर साजिश रची और इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने मामले में युवती को भी हिरासत में लिया है. घायल उमेश मेहता का इलाज जारी है. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही