Search

 
 
 

दुमकाः 4.8 करोड़ की लागत से बनेगा जिला अधिवक्ता संघ का नया बार भवन

ज्य सरकार ने इसके लिए 4.8 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है. यह भवन जी-4 (ग्राउंड प्लस चार तल्ला) होगा. भवन निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी किया है. नया भवन एक वर्ष में बनकर तैयार होगा.
 
दुमका सिविल कोर्ट

Dumka : दुमका जिला अधिवक्ता संघ के लिए दुमका में आधुनिक नया बार भवन बनेगा. राज्य सरकार ने इसके लिए 4.8 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है. यह भवन जी-4 (ग्राउंड प्लस चार तल्ला) होगा. भवन निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी किया है. नया भवन एक वर्ष में बनकर तैयार होगा.


वर्तमान में दुमका अधिवक्ता संघ का भवन मात्र तीन कट्ठा भूमि पर स्थित है. कम जगह के कारण यहां अधिवक्ताओं के बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. नया भवन बनने के बाद इन समस्याओं का समाधान स्वतः हो जाएगा. अधिवक्ता संघ के महासचिव राकेश कुमार ने बताया कि दुमका अधिवक्ता संघ में लगभग 700 अधिवक्ता पंजीकृत हैं, लेकिन बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण कई अधिवक्ताओं को सड़क किनारे बैठकर न्यायिक कार्य करना पड़ता है. गर्मी, बरसात और ठंड के मौसम में उन्हें ज्यादा परेशानी होती है.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही