Search

 
 
 

Dumka News:  हंसडीहा स्टेडियम से ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

दुमका जिले के हंसडीहा स्टेडियम में तीन युवकों को छापेमारी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया.  आरोपियों के पास से 9.72 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ. पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.
 
दुमका जिले की खबरें

Dumka: दुमका जिले के हंसडीहा स्टेडियम में तीन युवकों को छापेमारी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया.  आरोपियों के पास से 9.72 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ. पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है. एसडीपीओ नवल किशोर सिंह ने बताया कि 5 जुलाई की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि प्लस टू हाई स्कूल हंसडीहा स्टेडियम में कुछ युवक अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं.

Uploaded Image

सूचना के सत्यापन के बाद एक छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम प्लस टू हाई स्कूल हंसडीहा स्टेडियम में छापेमारी की. वहां एक कमरे में बैठे तीन युवक पुलिस वाहन को देखते ही भागने लगे. पुलिस बल ने पीछा कर तीनों को पकड़ा. उन तीनों की तलाशी लेने पर उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया.

 

इसे भी पढ़ें:


पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर थाने लाई, पूछताछ में आरोपियों की पहचान सहादत शेख (19), पिता मो. इकबाल, मो. बसीर (19), पिता मो. सलीम तथा आर्यन शेख (19), पिता इनतियाज शेख के रूप में हुई. जो दुधानी, दुमका के निवासी है. पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही