Search

 
 
 

Saraikela News : जिले में अपराध पर सख्ती, हथियार लेकर घूमने वालों पर होगी कार्रवाई- एसपी

सरायकेला-खरसावां के एसपी मनोज स्वर्गियारी ने सोमवार को जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान लगातार चलाने का निर्देश जारी किया है.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. एसपी मनोज स्वर्गियारी ने सोमवार को जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान लगातार चलाने का निर्देश जारी किया है. कहा कि यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर चापड़, तलवार या अन्य घातक हथियार के साथ घूमता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करें. इसमें किसी तरह की लापरवाही या नरमी नहीं बरतें.

 

 

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने, संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने व अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने इसमें आम लोगों से भी सहयोग की अपील की है. 


एसपी ने पुलिसकर्मियों को भी सख्त चेतावनी दी है. कहा कि यदि कोई पुलिसकर्मी अवैध गतिविधियों में शामिल पाया जाता है या आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार करता है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी. कानून सभी के लिए समान है. किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही