Search

 
 
 

Dumka News : चेकडैम में नहाने गए दो छात्रों की डूबने से मौत, काफी मशक्कत के बाद मिले शव

Dumka News : रमण और उमेश रविवार शाम अपने कुछ दोस्तों के साथ चेकडैम में नहाने आए थे. बताया जा रहा है कि उसमें से कुछ बच्चे वहां रील बना रहे थे. इसी दौरान रमण और उमेश गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. वहां मौजूद दूसरे बच्चों ने शोर मचाकर लोगों को इसकी जानकारी दी.
 
धोबेय नदी पर बने चेकडैम में डूबे छात्र
  • परिजनों से बातचीत के बाद पोस्टमार्टम को लेकर आगे का निर्णय लिया जाएगा

Dumka News : जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के भाटीन गांव में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ. यहां धोबेय नदी पर बने चेकडैम में नहाने के दौरान दो स्कूली छात्रों की डूबने से मौत हो गई. ग्रामीणों ने पानी के तेज बहाव होने के कारण काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाले. मृतकों की पहचान रमण कुमार और उमेश सिंह के रूप में हुई है.

 

इसे भी पढ़ें

 

दोस्तों के साथ नहाने पहुंचे थे दोनों छात्र

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रमण और उमेश रविवार शाम अपने कुछ दोस्तों के साथ चेकडैम में नहाने आए थे. बताया जा रहा है कि उसमें से कुछ बच्चे वहां रील बना रहे थे. इसी दौरान रमण और उमेश गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. वहां मौजूद दूसरे बच्चों ने शोर मचाकर लोगों को इसकी जानकारी दी.

 

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. पानी के तेज बहाव के कारण लोग तुरंत पानी में उतरकर बच्चों की तलाश नहीं कर पा रहे थे. करीब ढाई घंटे के बाद चेकडैम के नीचे एक पिलर के पास एक छात्र का सिर दिखा.

 

इसके बाद कुछ स्थानीय युवक पानी में उतरे और रमण का शव बाहर निकाला. इसके बाद दूसरे छात्र उमेश सिंह की भी तलाश शुरू की गई. ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से काफी देर तक खोजबीन की. तब जाकर उसका शव भी पानी से निकाल लिया गया.

 

परिजनों से बात कर लिया जाएगा पोस्टमार्टम को लेकर निर्णय

बताया जाता है कि रमण कुमार हंसडीहा हाईस्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था. जबकि उमेश सिंह 9वीं कक्षा में पढ़ता था. दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है.  ग्रामीणों की सूचना पर हंसडीहा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. 

 

पुलिस ने दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया है. हंसडीहा थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव का कहना है कि आज परिजनों से बातचीत के बाद पोस्टमार्टम को लेकर आगे का निर्णय लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही