Search

 
 
 

Dumka News: दुमका में पुजारी की नाबालिग बेटी को लेकर युवक फरार, बंगाल में चलती ट्रेन से गिरफ्तार

Dumka News: जानकारी के अनुसार, आरोपी सन्नी शर्मा गुरुवार की रात पुजारी की किशोरी बेटी को अपने साथ लेकर चला गया था. रात में इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने नगर थाना में शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने नाबालिग और युवक की तलाश शुरू की. RPF ने दोनों को पश्चिम बंगाल के फरक्का के पास ट्रेन से हिरासत में लिया. शनिवार को दोनों को दुमका नगर थाना लाया गया.
 
सांकेतिक तस्वीर

Dumka News: दुमका में मंदिर के पुजारी की नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की मदद से आरोपी को शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के फरक्का के पास चलती ट्रेन में पकड़ा गया. पुलिस ने शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है.


इसे भी पढ़ें:

 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सन्नी शर्मा गुरुवार की रात पुजारी की किशोरी बेटी को अपने साथ लेकर चला गया था. रात में इसकी जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने नगर थाना में शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने नाबालिग और युवक की तलाश शुरू की.

 

जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों का पता लगाया. जानकारी मिली कि दोनों पश्चिम बंगाल के फरक्का के पास एक ट्रेन में सफर कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने रेलवे पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर RPF ने कार्रवाई करते हुए दोनों को ट्रेन से हिरासत में लिया.

 

शनिवार को दोनों को दुमका नगर थाना लाया गया. पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान किशोरी ने बताया कि उसने सन्नी शर्मा के साथ तारापीठ में शादी की है. हालांकि, किशोरी की उम्र 16 वर्ष होने के कारण पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की. फिलहाल, पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही