Search

 
 
 

दुमका: पारा टीचर स्कूल से गायब!  स्टोन माइंस में सक्रिय रहने का आरोप

दुमका के शिकारीपाड़ा प्रखंड में पदस्थ एक पारा शिक्षक पर स्टोन माइंस चलाने और लगातार स्कूल से गायब रहने का आरोप लगा हैं. आरोप हैं कि पारा शिक्षक धनंजय सिंह महीने में सिर्फ कुछ दिन ही स्कूल में पढ़ाने जाते हैं
 

Dumka: दुमका के शिकारीपाड़ा प्रखंड में पदस्थ एक पारा शिक्षक पर स्टोन माइंस चलाने और लगातार स्कूल से गायब रहने का आरोप लगा हैं. आरोप हैं कि पारा शिक्षक धनंजय सिंह महीने में सिर्फ कुछ दिन ही स्कूल में पढ़ाने जाते हैं, और केवल स्टोन माइंस में ही समय देते हैं. जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय द्वारा विद्यालय से अनुपस्थित 17 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिसमें पारा शिक्षक धनंजय कुमार सिंह का नाम शामिल है.

Uploaded Image

इस मामले में दुमका डीएमओ आनंद कुमार ने बताया है कि स्टोन माइंस धनंजय सिंह के नाम से नहीं है. उनके भाई धर्मेंद्र सिंह के नाम से स्टोन माइंस है. जानकारी के मुताबिक, माइनिंग पोर्टल में स्टोन माइंस उनके भाई के नाम से जिक्र है लेकिन ईमेल आईडी पारा शिक्षक धनंजय सिंह के नाम पर है. 

Uploaded Image

लोगों का कहना है कि, पारा शिक्षक केवल स्टोन माइंस में समय देते हैं. जिसके चलते वह कई बार विवादों के घेरे में आ चुके हैं. सृष्टि स्टोन माइंस में बड़े पैमाने पर मशीनों से पत्थर उत्खनन किया जा रहा है. साथ ही निर्धारित क्षमता से अधिक खनन और पर्यावरण मानकों के उल्लंघन का भी आरोप लगा है. स्टोन माइंस के आसपास वृक्षारोपण नहीं होने से प्रदूषण नियमों के भी अनदेखी की भी शिकायत है.

Uploaded Image

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही