Search

 
 
 

दुमका के रेशम किसान शंभूनाथ देहरी को राष्ट्रीय पुरस्कार, राज्य का नाम किया रोशन

Ranchi News: बेंगलुरु स्थित गांधी कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित समारोह में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शंभूनाथ देहरी को पुरस्कार प्रदान किया. उन्हें यह सम्मान ‘प्राइवेट ग्रेन्योर’ यानी निजी बीज उत्पादक श्रेणी में दिया गया.
 
शंभूनाथ देहरी (बीच में)

Ranchi News: झारखंड के दुमका जिले के मधुबन निवासी रेशम किसान शंभूनाथ देहरी ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है. केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस समारोह में उन्हें रेशम उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ें: 

बेंगलुरु स्थित गांधी कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित समारोह में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शंभूनाथ देहरी को पुरस्कार प्रदान किया. उन्हें यह सम्मान ‘प्राइवेट ग्रेन्योर’ यानी निजी बीज उत्पादक श्रेणी में दिया गया.

 

शंभूनाथ देहरी लंबे समय से रेशम उत्पादन के क्षेत्र से जुड़े हैं. राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान को झारखंड के रेशम किसानों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है. इससे राज्य में रेशम उत्पादन और इससे जुड़े किसानों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है.

 

समारोह में झारखंड के हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशक समेत विभिन्न राज्यों के निदेशक और विभागीय अधिकारी मौजूद थे. केंद्रीय रेशम बोर्ड के स्थापना दिवस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से रेशम क्षेत्र से जुड़े किसान और प्रतिनिधि भी शामिल हुए.

 

शंभूनाथ देहरी को मिले इस राष्ट्रीय सम्मान से दुमका सहित झारखंड के रेशम उत्पादक किसानों में खुशी है. स्थानीय स्तर पर इसे राज्य के रेशम क्षेत्र की उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही