Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डूरंड कप : जमशेदपुर FC ने 21वें मिनट में किया पहला गोल, दिल्ली SC पर 1-0 की बढ़त

Ranchi : मंगलवार को मोरहाबादी मैदान के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में चल रहा डुरंड कप शाम 5 बजे शुरू हुआ. मुकाबले में जमशेदपुर एफसी ने आक्रामक शुरुआत की. मैच के 4.59वें मिनट में टीम ने शानदार मूव बनाते हुए गेंद को दिल्ली एससी के गोलपोस्ट तक पहुंचाया, लेकिन गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव करते हुए गेंद को लपक लिया.

इसके बाद 7.15वें मिनट में जमशेदपुर एफसी ने एक बार फिर गोल करने का प्रयास किया और गेंद को गोलपोस्ट तक पहुंचाया, लेकिन इस बार भी सफलता नहीं मिली.

मैच के 8.20वें मिनट में दिल्ली एससी ने पलटवार करते हुए जमशेदपुर एफसी के गोलपोस्ट की ओर हमला बोला, हालांकि वह बढ़त हासिल नहीं कर सकी. इसके बाद 21वें मिनट में जमशेदपुर एफसी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला गोल दाग दिया. इस गोल के साथ टीम ने दिल्ली एससी पर 1-0 की बढ़त बना ली.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही