Search

 
 
 

दुर्गा पूजा समितियों को राज्य सरकार का मिलेगा पूरा सहयोगः सीएम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में महानगर दुर्गा पूजा समिति, जिला दुर्गा पूजा समिति एवं श्री महावीर मंडल रांची के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की.
 
  • रांची को मॉडल शहर रूप में विकसित करना प्राथमिकता

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में महानगर दुर्गा पूजा समिति, जिला दुर्गा पूजा समिति एवं श्री महावीर मंडल रांची के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की.

 

इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी दुर्गोत्सव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि आपके नेतृत्व में सभी दुर्गा पूजा समितियों को राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है.

 

दुर्गा पूजा के समय विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति सहित शहर की साफ-सफाई नियमित रूप से होता रहा है, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रांची सहित आसपास के क्षेत्रों में छोटे-बड़े मिलाकर लगभग 157 पूजा पंडालों में दुर्गोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.  

 

मुख्यमंत्री को सपरिवार दुर्गा पूजा के लिए दिया न्योता

मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आग्रह किया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी आपके नेतृत्व में राज्य सरकार से पूजा समितियों को सहयोग की काफी अपेक्षाएं हैं.

 

सदस्यों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दुर्गा पूजा समितियों को आयोजन से पहले ही आपसे मुलाकात करने का समय मिल रहा है, यह बहुत ही अच्छी और सकारात्मक पहल है.

 

आपके मार्गदर्शन में राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं पूजा समितियों के बीच बेहतर तालमेल बन रहा है जिससे कई समस्याओं का निदान समय रहते हो रहा है. मौके पर पूजा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मां दुर्गा की प्रतिमा, चुनरी एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उन्हें सपरिवार पूजा पंडालों में भ्रमण कर माता रानी के दर्शन करने हेतु सादर आमंत्रित किया.

 

दुर्गा पूजा समितियों को राज्य सरकार का मिलेगा पूरा सहयोग

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों को भरोसा दिलाया कि सभी दुर्गा पूजा समितियों को पूर्व की भांति इस वर्ष भी राज्य सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा.

 

कहा कि दुर्गोत्सव के विभिन्न बिंदुओं को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन एवं पूजा आयोजन समिति के सदस्य बैठक कर एक बेहतर समन्वय तथा तालमेल बनाते हुए शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराना सुनिश्चित करें.

 

रांची को मॉडल शहर रूप में विकसित करना प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आम जनमानस की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए रांची को एक मॉडल शहर के रूप में विकसित करने को लेकर प्रतिबद्ध है.

 

हमारी सरकार पूरी क्षमता के साथ रांची को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के सभी पहलुओं पर विशेष कार्य योजना के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है. शहर के सर्वांगीण विकास में सरकार के साथ-साथ आम लोगों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है.

 

राज्य सरकार की सोच है कि शहरों के विकास में नई-नई कड़ियां लगातार जुड़ती रहे. मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में राज्य सरकार की ओर से जन सुविधाओं के साथ-साथ हर वह प्रयास किया जाएगा जो रांची शहर को एक अलग पहचान दे सके.

 

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उपायुक्त रांची मंजुनाथ भजंत्री, डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, महानगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ अजीत सहाय, जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष विक्की यादव, महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव, एचईसी दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक सागर कुमार, अशोक चौधरी, प्रदीप राय बाबू, रवींद्र वर्मा, शंभू सिंह, समीर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही