Search

 
 
 

दुर्गा पूजा तैयारी : पेड़ों की छंटाई व मरम्मत के चलते रांची के कई इलाकों में आज नहीं रहेगी बिजली

Ranchi :  हिंदपीढ़ी के धोबी गली इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी. वहीं, मोरहाबादी, न्यू मोरहाबादी, कुसुम विहार, टैगोर हिल रोड, बिरसा कॉलोनी और करम टोली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
 
बिजली गुल

Ranchi :  दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर बिजली विभाग शहर के कई इलाकों में मरम्मत और पेड़ों की डालियों की छंटाई करेगा. इसके कारण शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में कुछ घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

 

इसे भी पढ़ें

 

हिंदपीढ़ी के धोबी गली इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी. वहीं, मोरहाबादी, न्यू मोरहाबादी, कुसुम विहार, टैगोर हिल रोड, बिरसा कॉलोनी और करम टोली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

 

तुपुदाना सब स्टेशन के हटिया, सिंह मोड़, बसारगढ़, सतरंजी, बालसिरिंग और तेतरी फीडर से जुड़े इलाकों में भी सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली गुल रहेगी. एयरपोर्ट रोड, हिनू, हेथू, हुंडरू, मणि टोला और पीएचडी कॉलोनी में दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

 

इसके अलावा सीएम हाउस फीडर में सुबह 9 से 10 बजे, अपर बाजार में सुबह 9 से 11 बजे और शहीद चौक फीडर में सुबह 8 से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी. राजभवन सब स्टेशन के आसपास मैकी रोड, प्यादा टोली, महावीर चौक, सेवा सदन, गांधी चौक और टेलीफोन एक्सचेंज रोड समेत कई इलाकों में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

 

वहीं, निवारणपुर और मजिस्ट्रेट कॉलोनी में दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती की संभावना है. बिजली विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे कटौती के निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही