Search

 
 
 

Giridih News: देवरी में तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा डस्ट लदा हाइवा, चालक घायल

Giridih News: चालक कोडरमा के तिलैया से पत्थर का डस्ट लेकर देवघर जा रहा था. इसी दौरान तीखे मोड़ पर वाहन अचानक असंतुलित हो गया और सड़क किनारे पलट गया. हादसे में हाइवा को भी नुकसान पहुंचा है.
 
सड़क पर पलटा हाइवा

Giridih News: गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के सुखलजोरिया मोड़ के समीप सोमवार को डस्ट लदा हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे में हाइवा चालक करीब 40 वर्षीय सिकंदर यादव घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें वाहन से बाहर निकाला गया और निजी क्लिनिक में प्राथमिक उपचार कराया गया. उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है. 

इसे भी पढ़ें: 

बताया गया कि चालक कोडरमा के तिलैया से पत्थर का डस्ट लेकर देवघर जा रहा था. इसी दौरान तीखे मोड़ पर वाहन अचानक असंतुलित हो गया और सड़क किनारे पलट गया. हादसे में हाइवा को भी नुकसान पहुंचा है.

 

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. 

 

स्थानीय लोगों के अनुसार सुखलजोरिया मोड़ काफी तीखा है और यहां पहले भी वाहनों के अनियंत्रित होने की घटनाएं सामने आती रही हैं. 

 

लोगों ने मोड़ पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, वाहनों की गति नियंत्रित करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है. वहीं, डस्ट लदे वाहनों के आवागमन को लेकर भी स्थानीय स्तर पर सवाल उठाए गए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही