Search

 
 
 

गुजरात की राजनीति में भूचाल, CM भूपेंद्र पटेल ने सभी मंत्रियों से इस्तीफे लिये, कल नये मंत्री शपथ लेंगे

बताया जाता है कि कल  शुक्रवार सुबह 11:30 बजे गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में नये मंत्री शपथ लेगे. समारोह में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा भी शामिल होंगे.
 

Ahmedabad :  गुजरात की राजनीति में भूचाल आ गया है. खबर है कि आज गुरुवार को CM भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में राज्य मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रियों के इस्तीफे लिये गये हैं.सूत्रों का कहना है कि भूपेंद्र पटेल ने  इस फैसले को केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर अंजाम दिया है.

 

 

 

जानकारी के अनुसार बैठक में पार्टी के बडे नेताओं ने यह निर्णय मंत्रियों को सुनाया.  इसके बाद सभी मंत्रियों ने अपने इस्तीफे मुख्यमंत्री के हवाले कर दिये.  सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज रात राज्यपाल से मिलेंगे और सभी के इस्तीफे उन्हें सौंपेंगे.

 

इसके बाद नये सिरे से राज्य मंत्रिमंडल का गठन होगा. अहम बात यह है कि, इस घटनाक्रम पर भाजपा या मुख्यमंत्री कार्यालय ने कोईआधिकारिक बयान नहीं दिया है. 

 


बताया जाता है कि कल  शुक्रवार सुबह 11:30 बजे गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में नये मंत्री शपथ लेगे. समारोह में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा भी शामिल होंगे.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही