Search

 
 
 

वेनेजुएला में भूकंप, भारी तबाही, 100 अरब डॉलर के नुकसान का अनुमान

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने वेनेजुएला मेंआये भूकंप को लेकर चेतावनी दी है कि इस पाकृतिक आपदा में 10 हजार से लेकर 1 लाख लोगों की मौत हो सकती है. 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले दो भूंकप आने के बाद वेनेजुएला की अर्थव्यस्था को करार झटका लगा है.
 

Caracas : अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने वेनेजुएला मेंआये भूकंप को लेकर चेतावनी दी है कि इस पाकृतिक आपदा में 10 हजार से लेकर 1 लाख लोगों की मौत हो सकती है. 7.2  और 7.5 तीव्रता वाले दो भूंकप आने के बाद वेनेजुएला की अर्थव्यस्था को करार झटका लगा है.  

 

जानकारी के अनुसार वेनेजुएला की यारकुय प्रांत की राजधानी सैन फेलिपे के पास 7.2 तीव्रता का पहला शक्तिशाली भूकंप आया. इसके 40 सेकंड बाद युमारे शहर के पास 7.5 तीव्रता का दूसरा  उससे भी बड़ा भूकंप आया.

 

दोनों भूकंप राजधानी कराकस से लगभग 284 से लेकर 293 किमी पश्चिम में दर्ज किये गये थे. भूकंप के कारण राजधानी कराकस में कई इमारतें ढह गयी., सिमोन बोलिवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को  भारी नुकसान पहुंचा. यहां से सभी उड़ानें रद्द हो गयी. अन्य  राज्यों में भारी नुकसान पहुंचा.  

 

 
USGS की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार वेनेजुएला को भूकंप से 10 अरब डॉलर से 100 अरब डॉलर तक का आर्थिक नुकसान हो सकता है. USGS की PAGER सिस्टम का आकलन है कि  नुकसान 100 अरब डॉलर से भी ज्यादा हो सकता है यह राशि वेनेजुएला की पूरी अर्थव्यवस्था के हो सकती है.

 

वर्तमान में  वेनेजुएला पर लगभग 170 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज है. इतना ही नहीं तेल से मिलने वाला  राजस्व अमेरिका की निगरानी वाले खातों में जमा होता है ताकि कर्जदाता उसे जब्त न कर लें. यानी सरकार के पास राहत और पुनर्निर्माण के लिए संसाधन नहीं के बराबर है.

 


एक्सपर्ट्स का मानना है कि भूकंप के कारण देश की GDP को 2 से 20 फीसदी तक का नुकसान हो सकता है. माना जा रहा है कि बिना बड़े अंतरराष्ट्रीय सहयोग,राजनीतिक स्थिरता के वेनेजुएला को इस संकट से उबरने में कम से कम 10 साल या उससे ज्यादा समय लग जायेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही