Search

 
 
 

Earthquake: वेनेजुएला में भारत ने भेजी मदद, राहत के लिए 'ऑपरेशन अमिस्ताद'

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने आपदा राहत के तहत ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है. भारत ने प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की पहल की है. इसके लिए भारतीय सेना की एक विशेष मेडिकल टीम वेनेजुएला रवाना किया गया है.
 

Delhi: वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने आपदा राहत के तहत ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है. भारत ने प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की पहल की है. इसके लिए भारतीय सेना की एक विशेष मेडिकल टीम वेनेजुएला रवाना किया गया है. 

 

दो विमानों से राहत दल रवाना

भारतीय सेना के 41 सदस्यीय दल, भारतीय वायुसेना के दो विमानों से वेनेजुएला के लिए रवाना हुआ है. इन टीम में 9 सैन्य चिकित्सक भी हैं. भारतीय सेना के जवान वेनेजुएला के आपदा-प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराएगा. 

इसे भी पढ़ें:

 

फील्ड अस्पताल ‘भीष्म क्यूब’ भी भेजा 

यह मेडिकल टीम अपने साथ लगभग छह टन चिकित्सा सामग्री और मानवीय राहत सामग्री लेकर गई है. इसमें भारत के आरोग्य मैत्री परियोजना के तहत विकसित अत्याधुनिक भीष्म क्यूब भी शामिल है. यह तेजी से तैनात किया जा सकने वाला फील्ड अस्पताल है. जो आपदा प्रभावित क्षेत्रों में उन्नत ट्रॉमा केयर, आपातकालीन सर्जरी और गहन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में सक्षम है.

 

एस. जयशंकर ने किया पोस्ट 

वहीं, विदेश मंत्री एस, जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया कि ऑपरेशन अमिस्ताद जारी है. उन्होंने लिखा, 'भारतीय वायु सेना के दो सी-17 विमान भूकंप प्रभावित वेनेजुएला के लिए राहत सामग्री लेकर रवाना. 35 टन से अधिक राहत सामग्री में दवाइयां और चिकित्सा उपकरण के साथ भारतीय सेना की फील्ड हॉस्पिटल यूनिट भी है. उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के साथ खड़ा है तथा हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है.

 

भारत की ऑपरेशन अमिस्ताद मानवीय सोच को भी दर्शाता है. यह प्रयास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की विश्वसनीय और जिम्मेदार मानवीय शक्ति की छवि को भी और मजबूत करेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही